हिन्दू धर्म में करवा चौथ विवाहित महिलाओं द्वारा मनाया जाने वाला एक महत्वूर्ण त्योहार है । यह एक पावन पर्व है जो पति और पत्नी के मध्य अटूट प्रेम , विश्वास का प्रतीक है ।
करवा चौथ का पर्व कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है । यह पर्व भारत के सभी राज्यों में धूम धाम के साथ मनाया जाता है । इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु स्वास्थ्य और सौभाग्य की कामना के लिए व्रत रखती है ।
यह व्रत निर्जला रखा जाता है जिसमें महिलाएं बिना जल पिए यह व्रत रखती है।