स्वास्थ्य खराब होने के कारण एक सप्ताह की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र ।
सेवा में,
श्रीमान प्रधान पाठक महोदय
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायपुर
विषय :- स्वास्थ्य खराब होने के कारण एक सप्ताह की छुट्टी के लिए आवेदन पत्र ।
महोदय,
सनम्र निवेदन है कि कल रात से मेरा स्वास्थ्य ठीक नहीं है डॉक्टर के पास जांच करने से पता चला की कि मुझे टाइफाइड है । टाइफाइड होने के कारण मुझे बहुत कमजोरी महसूस हो रही है । इसके इलाज के लिए मुझे यार 5 दिन तक डॉक्टर के यहां जाना है तथा डॉक्टर ने पूरी तरह आराम करने के लिए कहा है । इसलिए आपसे निवेदन है स्वास्थ्य के लाभ के लिए मुझे एक सप्ताह की छुट्टी देने की कृपा करें ।
धन्यवाद
आपका आज्ञाकारी शिष्य
राहुल सिन्हा